Andhra Pradesh to sign 303 investment pacts worth Rs 9.89 lakh crore at CII summit: Naidu
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य में 9.89 लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े 303 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
उन्होंने यहां दो दिवसीय सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन में यह घोषणा की।
नायडू ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उद्यमियों से निवेश प्रस्तावों के साथ आगे आने और राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक उद्यमियों के साथ काम करने के लिए सरकार तैयार है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित 303 एमओयू के साथ पिछले ढाई साल में राज्य को मिले कुल निवेश प्रस्तावों का आंकड़ा बढ़कर 32.49 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि जून, 2024 से अब तक राज्य में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों में से 74 प्रतिशत को अमल में लाने की दिशा में प्रगति हुई है।
नायडू के अनुसार, जून, 2024 से राज्य ने 22.6 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश वाले 714 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इनमें से 17.1 लाख करोड़ रुपये के निवेश वाली 526 परियोजनाएं कार्यान्वयन के चरण में पहुंच चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में 7.3 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है और इनका निर्माण कार्य जारी है।
नायडू ने कहा कि सरकार ने करीब 303 परियोजनाओं के लिए समयसीमा तय की है, ताकि उनके कार्यान्वयन और प्रगति को सुनिश्चित किया जा सके।