सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 12-11-2026
Special Director General of CRPF meets Lieutenant Governor of Jammu and Kashmir
Special Director General of CRPF meets Lieutenant Governor of Jammu and Kashmir

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जम्मू-कश्मीर जोन के विशेष महानिदेशक संदीप खिरवार ने बृहस्पतिवार को यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से शिष्टाचार भेंट की और इस केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।
 
यह बैठक दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ की एक चौकी पर हुए आतंकवादी हमले के एक दिन बाद हुई है। इस हमले में बल के तीन जवान घायल हो गए थे।
 
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि खिरवार ने यहां स्थित लोक भवन में उपराज्यपाल से मुलाकात की।
 
प्रवक्ता के अनुसार, दोनों ने केंद्र शासित प्रदेश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर चर्चा की।