आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य में निवेश संरक्षण कानून बनाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
यहां सीआईआई साझेदारी सम्मेलन के एक सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से केंद्र में इस कानून का समर्थन करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं निवेशकों को सरकार बदलने और राजनीतिक प्रतिशोध से बचाने के लिए निवेश संरक्षण अधिनियम ला रहा हूं। केंद्र को इसका समर्थन करना चाहिए।’’
नायडू ने देशभर के निवेशकों को अधिक सुरक्षा और भरोसा देने के लिए केंद्रीय निवेश संरक्षण अधिनियम लाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि सरकार बदलने और प्रतिशोध की राजनीति से जुड़ी चिंताएं निवेशकों के मन में आशंकाएं पैदा कर रही हैं।
नायडू ने कहा कि उनकी सरकार राज्य स्तर पर निवेश संरक्षण अधिनियम तैयार कर रही है और विधानसभा में विधेयक पारित होने के बाद इसे केंद्र के पास भेजेगी।