लूला की चौथी जीत वामपंथी राजनीति की प्रासंगिकता की पुष्टि करती है: विजयन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-10-2026
Lula's fourth victory confirms the relevance of Left politics: Vijayan
Lula's fourth victory confirms the relevance of Left politics: Vijayan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केरलम विधानसभा में विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने सोमवार को ब्राजील के राष्ट्रपति के पद के लिये चौथी बार ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लूला की जीत वामपंथी राजनीति की निरंतर प्रासंगिकता की पुष्टि करती है।

विजयन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लूला दा सिल्वा की लगातार चुनावी सफलता यह भी साबित करती है कि कामगार वर्ग अपने भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
 
उन्होंने कहा, “ब्राजील से भारत तक, सबक स्पष्ट है कि दक्षिणपंथी राजनीति का मुकाबला करने के लिए श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक न्याय और समानता पर आधारित एक व्यवस्था के विकल्प की जरूरत है।”
 
मार्क्सवादी नेता ने आगे कहा कि लूला की जीत संघ परिवार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ संघर्ष और अधिक न्यायपूर्ण एवं लोकतांत्रिक भारत के निर्माण की उम्मीद को फिर से मजबूत करती है।