Dhanlaxmi Bank's net profit more than doubles to Rs 48.55 crore in the September quarter
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरल स्थित निजी क्षेत्र के धनलक्ष्मी बैंक का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 48.55 करोड़ रुपये रहा है, जो सालाना आधार पर दोगुना से भी अधिक है।
वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक ने 23.20 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
शेयर बाजार को दी सूचना के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 23 प्रतिशत बढ़कर 471 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2025-26 की इसी अवधि में 384 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन तिमाही के अंत में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) सुधरकर सकल अग्रिम के मुकाबले 1.76 प्रतिशत रह गईं, जो पिछले वर्ष में इसी समय 3.10 प्रतिशत थीं।