LPST rank holders' leader resumes hunger strike after being discharged from hospital
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरलम में निम्न प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (एलपीएसटी) परीक्षा के रैंक धारकों की विरोध समिति की संयोजक एस वलारमति ने बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद यहां सचिवालय के बाहर अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल फिर से शुरू कर दी।
इस बीच, केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्नीथला ने पुलिस की उस कार्रवाई का बचाव किया, जिसके चलते प्रदर्शनकारियों का टेंट हटा दिया गया था।
वलारमति केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) से इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रही हैं कि एलपीएसटी रैंक सूची की वैधता समाप्त होने से पहले सरकारी स्कूलों में नियुक्तियां की जाएं।
वलारमति को बुधवार रात प्रदर्शन स्थल से हटाकर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। पुलिस ने इसके बाद प्रदर्शनकारियों का टेंट भी हटा दिया था।