लोकसभा की बैठक दोपहर 12 बजे तक स्थगित, लगातार 11वें दिन नहीं हो सका प्रश्नकाल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-08-2026
Lok Sabha adjourned till 12 noon, Question Hour suspended for the 11th consecutive day
Lok Sabha adjourned till 12 noon, Question Hour suspended for the 11th consecutive day

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई समेत कुछ मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सोमवार को लोकसभा की बैठक शुरू होने के पांच मिनट के बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

बैठक शुरू होने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता का उल्लेख किया और उन्हें बधाई दी।
 
इसके बाद जब उन्होंने प्रश्नकाल शुरू कराया तो विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे।
 
बिरला ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘क्या आप पहले से फैसला करके आते हो कि सदन नहीं चलने देंगे। मुझे लगता है कि आप नियोजित तरीके से सदन नहीं चलाना चाहते। प्रश्नकाल महत्वपूर्ण होता है। कृपया प्रश्नकाल चलने दें।’’
 
शोर-शराबा जारी रहने पर अध्यक्ष ने बैठक दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।