मुंबई में 2024 में आवारा कुत्तों के काटने के 1.28 लाख मामले सामने आए: सरकार

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-12-2025
1.28 lakh stray dog ​​bite cases reported in Mumbai in 2024: Government
1.28 lakh stray dog ​​bite cases reported in Mumbai in 2024: Government

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई में वर्ष 2024 के दौरान कुत्तों के काटने के 1.28 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
 
उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए बंध्याकरण और टीकाकरण जैसे उपाय शुरू किए हैं।
 
शिंदे ने यह जानकारी शुक्रवार को राज्य विधान परिषद में विधान परिषद सदस्यों सुनील शिंदे, वसंत खंडेलवाल, संदीप जोशी और अन्य के सवालों के लिखित जवाब में दी।
 
इन विधायकों ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अंतर्गत आने वाले इलाकों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और नागपुर में भी इसी तरह की समस्या पर चिंता जताई थी।
 
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नागपुर में वर्ष 2024 में कुत्तों के काटने के 9,400 से अधिक मामले सामने आए।