कोलकाता के कॉलेज में छात्रा से सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 27-06-2025
Kolkata college student gang-raped, three arrested
Kolkata college student gang-raped, three arrested

 

कोलकाता

कोलकाता के एक कॉलेज की एक छात्रा के साथ दो वरिष्ठ छात्रों और संस्थान के एक पूर्व छात्र द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि सामूहिक बलात्कार के मामले में तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 25जून की शाम को हुई, जब छात्रा कॉलेज गई थी। वहीं तीनों आरोपियों ने उसे एक कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।अधिकारी ने बताया, ‘‘छात्रा ने कसबा थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।