खरगे ने ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों को दोपहर के भोज पर आमंत्रित किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-10-2026
Kharge invites MPs of 'India' alliance for lunch
Kharge invites MPs of 'India' alliance for lunch

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों को दोपहर के भोज पर आमंत्रित किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपराह्न करीब 1:30 बजे जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्तरां में सांसदों को बुलाया है।
 
माना जा रहा है कि इस दौरान विपक्षी दलों के नेता मंगलवार को निर्वाचन आयोग के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद आगे की रणनीति पर भी चर्चा कर सकते हैं।
 
‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च आयोजित किया था।
 
पुलिस ने मार्च को संसद मार्ग के पास अवरोधक लगाकर रोक दिया था। इसके बाद कई विपक्षी नेताओं और सांसदों ने वहीं धरना दिया। दिल्ली पुलिस ने करीब 260 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें ‘इंडिया’ गठबंधन के 10 सांसद भी शामिल थे। बाद में हिरासत में लिए गए नेताओं को छोड़ दिया गया।