केरल 2024 वायनाड भूस्खलन के पीड़ितों को दो-दो लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता देगा : सतीशन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-08-2026
Kerala 2024 will provide additional assistance of Rs 2 lakh each to the victims of Wayanad landslide: Satheesan
Kerala 2024 will provide additional assistance of Rs 2 lakh each to the victims of Wayanad landslide: Satheesan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार मुंडक्कई-चूरलमाला भूस्खलन के उन पीड़ितों को दो-दो लाख रुपये देने का फैसला किया है, जिनका पुनर्वास किया जाना है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला उनकी अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया, जिसमें पीड़ितों को अतिरिक्त राशि देने के लिए और धन जारी करने का निर्णय लिया गया।
 
सतीशन ने यह भी घोषणा की कि विड़िण्गम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह से 18 अगस्त से आयात-निर्यात सेवा की शुरुआत होगी क्योंकि इसके लिए आवश्यक सीमा शुल्क विभाग की और अन्य संबंधित मंजूरियां मिल गई हैं।
 
केरल मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतीशन ने कहा कि खनिज खनन से जुड़े केंद्रीय कानून में हालिया संशोधन संघवाद के सिद्धांतों के खिलाफ है और राज्य इसका पुरजोर विरोध करेगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार संशोधनों के प्रति अपना विरोध केंद्र सरकार तक पहुंचाएगी।
 
लोकसभा ने बुधवार को खदान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 को मंजूरी दी थी।