केरल के गृह मंत्री ‘स्टूडेंट पुलिस कैडेट’ दिवस और ‘तूफान’ सप्ताह की शुरुआत करेंगे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-08-2026
Kerala Home Minister to launch Student Police Cadet Day and Storm Week
Kerala Home Minister to launch Student Police Cadet Day and Storm Week

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला दो अगस्त को तिरुवनंतपुरम में 16वें ‘स्टूडेंट पुलिस कैडेट’ दिवस और ‘तूफान’ सप्ताह के राज्य स्तरीय समारोह का उद्घाटन करेंगे।
 
पुलिस द्वारा शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार, गृह मंत्री सुबह आठ बजे एसएपी परेड ग्राउंड में एसपीसी कैडेट की औपचारिक परेड की सलामी लेंगे।
 
परेड में 20 पलटन के कैडेट ‘तूफान वॉरियर’ का बैच पहनकर हिस्सा लेंगे।
 
स्टूडेंट पुलिस कैडेट परियोजना की राज्य नोडल अधिकारी एवं भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की वरिष्ठ अधिकारी अजीता बेगम कैडेट को नशे के खिलाफ शपथ दिलाएंगी।
 
बयान में कहा गया कि राज्य सरकार ने इस वर्ष एसपीसी दिवस का विषय ‘तूफान-द नार्को हंट’ (राज्य सरकार का मादक पदार्थ रोधी अभियान) विषय के साथ मनाने और पूरे केरल में एक से सात अगस्त तक ‘तूफान’ सप्ताह के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
 
बयान में कहा गया कि इस समारोह में पुलिस महानिदेशक रावदा ए. चंद्रशेखर, महानिरीक्षक हर्षिता अट्टालूरी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक भाग लेंगे।