आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के छात्रू क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई।
लगातार हो रही बारिश के कारण चेनाब घाटी में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है और प्रशासन ने किश्तवाड़, डोडा तथा रामबन जिलों के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे छात्रू क्षेत्र में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण मुख्य बाजार में बड़े-बड़े पत्थर, मलबा और कीचड़ भर गया जबकि किश्तवाड़-छात्रू-सिंथन राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय झरने के किनारे खड़े कम से कम दो वाहन तेज बहाव में बह गए। इसके अलावा कई दुकानों और मकानों में भी पानी और मलबा भर गया।