केरल : मुंडाथिकोड में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हुई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-04-2026
Kerala: Death toll rises to 17 in Mundathikode firecracker factory explosion
Kerala: Death toll rises to 17 in Mundathikode firecracker factory explosion

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
केरल के मुंडाथिकोड स्थित पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
पुलिस के अनुसार, 21 अप्रैल की घटना में झुलसे राकेश (29) की त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
 
घटनास्थल पर 38 लोग मौजूद थे जिनमें से 17 की मौत हो चुकी है, जबकि चार लोग अब भी लापता हैं।
 
इस कारखाने में त्रिशूर पूरम उत्सव से पहले थिरुवंबडी देवस्वओम समारोह के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे। विस्फोट की घटना के बाद समारोह को सीमित कर दिया गया।
 
पुलिस ने बताया कि एक और घायल व्यक्ति की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
 
पुलिस के अलावा घटना की जांच के लिए न्यायमूर्ति सी एन रामचंद्रन की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग का गठन किया गया है।