Kerala Chief Minister and Italian Consul General discuss strengthening cultural ties
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने बृहस्पतिवार को यहां अपने कार्यालय में इतालवी महावाणिज्य दूत वाल्टर फेरारा से मुलाकात की।
सतीशन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि उन दोनों ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की तथा सांस्कृतिक संबंधों, मित्रता एवं सहयोग को मजबूत करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।
उन्होंने भेंट की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘आज तिरुवनंतपुरम में इटली के महावाणिज्य दूत वाल्टर फेरारा का स्वागत करके खुशी हुई। हमने केरलम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर बहुत ही सौहार्दपूर्ण चर्चा की तथा सांस्कृतिक संबंधों, मित्रता एवं सहयोग को और मजबूत करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।’’
उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्गों के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए कांग्रेस ने ही उन्हें विभिन्न पदों पर अवसर दिए हैं।
सुरेश मंदिर प्रवेश घोषणा की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्व मंत्री ए.पी. अनिलकुमार ने कहा कि नए केपीसीसी अध्यक्ष की नियुक्ति के बारे में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उचित समय पर फैसला करेगा।