जॉर्डन ने गिरजाघर पर हुए हमले के जवाब में सीरिया में सशस्त्र समहों पर हवाई हमले किए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-10-2026
Jordan launches airstrikes on armed groups in Syria in response to church attack
Jordan launches airstrikes on armed groups in Syria in response to church attack

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जॉर्डन की वायुसेना ने कराक शहर स्थित एक ‘ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च’ पर शुक्रवार को हुए हमले के जवाब में सीरिया में सशस्त्र समूहों पर सोमवार शाम हवाई हमले किए। जॉर्डन की वायुसेना ने एक बयान में यह जानकारी दी।

गिरजाघर पर हुए हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई थी।
 
जॉर्डन की वायुसेना ने कहा कि इस कार्रवाई में ‘‘इन आतंकवादी समूहों के कई सदस्य मारे गए एवं घायल हुए और उनके कई वाहन नष्ट हो गए।’’ हालांकि, इसमें यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ये कौन से समूह थे या हमले किस स्थान पर किए गए।
 
इस सैन्य कार्रवाई से सीरिया में भारी आक्रोश उत्पन्न हो गया है। सीरिया के अधिकारियों का कहना है कि जॉर्डन की इस कार्रवाई में कई आम नागरिकों की मौत हुई है और इसे देश के प्राधिकारियों को सूचित किए बिना अंजाम दिया गया।
 
सीरिया की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि उसने दक्षिणी दरा और सुवैदा प्रांतों में हुए हमलों में मारे गए सात लोगों के शव बरामद किए हैं। उसने कहा कि दरा प्रांत के ग्रामीण इलाके में एक तंबू पर हुए हमले में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे और एक महिला शामिल हैं, जबकि परिवार के तीन अन्य लोग घायल हो गए।
 
एजेंसी के अनुसार, दो अलग-अलग हमलों में 80 वर्षीय और 60 वर्षीय दो बुजुर्गों की भी जान चली गई।