आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
झारखंड के 48 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि मतगणना सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने कहा, ‘‘मतगणना के प्रारंभिक चरण में मतपत्रों को अलग किया जा रहा है।’’
उन्होंने कहा कि पार्षदों और महापौरों या नगरपालिका अध्यक्षों के चुनाव के लिए सफेद और गुलाबी रंग के मतपत्रों का उपयोग करके मतदान कराया गया था।
चुनाव 23 फरवरी को हुए थे, जिसमें कुल 43 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
प्रसाद ने बताया, ‘‘धनबाद को छोड़कर 47 शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में मतगणना शुक्रवार रात तक पूरी होने की उम्मीद है। धनबाद नगर निगम में मतगणना शनिवार तक जारी रह सकती है क्योंकि वहां मतगणना के नौ चरण होंगे।’’
उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।