अमित शाह अगले सप्ताह ओडिशा दौरे पर, सीआईएसएफ के कार्यक्रम में भाग लेंगे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-02-2026
Amit Shah to visit Odisha next week, to attend CISF event

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच मार्च से दो दिन के लिए ओडिशा की यात्रा पर आने वाले हैं, जिस दौरान वह सीआईएसएफ के एक कार्यक्रम सहित कई सरकारी आयोजनों में भाग लेंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि शाह पांच मार्च की शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगे और अगले दिन कटक के मुंडाली में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
 
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री खुर्दा जिले के जटनी में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) भुवनेश्वर परिसर की आधारशिला भी रखेंगे।
 
उन्होंने बताया कि शाह भुवनेश्वर में एनएफएसयू ट्रांजिट परिसर का उद्घाटन डिजिटल माध्यम से करेंगे।
 
शाह छह मार्च को राज्य की राजधानी में नए आपराधिक कानूनों पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
 
वह सहकारिता और अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
 
मुख्य सचिव अनु गर्ग ने बृहस्पतिवार शाम को बैठक की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शाह के दौरे से पहले गोडिसाही से मुंडुली तक सड़क की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
 
उन्होंने स्वच्छता अभियान और सौंदर्यीकरण प्रयासों पर भी जोर दिया।