आबकारी नीति मामले में केजरीवाल, सिसोदिया को बरी किए जाने के खिलाफ ‘तत्काल’ अपील करेगी सीबीआई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 27-02-2026
CBI to file 'immediate' appeal against acquittal of Kejriwal, Sisodia in excise policy case
CBI to file 'immediate' appeal against acquittal of Kejriwal, Sisodia in excise policy case

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 शराब नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी किए जाने के फैसले को सीबीआई दिल्ली उच्च न्यायालय में ‘‘तत्काल’’ चुनौती देगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का मानना ​​है कि अपील आवश्यक है क्योंकि जांच के कई पहलुओं को अधीनस्थ अदालत द्वारा या तो ‘‘नजरअंदाज किया गया है या उन पर विचार नहीं किया गया है’’।
 
सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘सीबीआई ने अधीनस्थ अदालत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में तत्काल अपील करने का फैसला किया है क्योंकि जांच के कई पहलुओं को या तो नजरअंदाज किया गया है या उन पर पर्याप्त रूप से विचार नहीं किया गया है।’’
 
दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को केजरीवाल, सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को शराब नीति मामले में सीबीआई द्वारा दायर आरोपपत्र का संज्ञान लेने से इनकार करते हुए बरी कर दिया।