जम्मू-कश्मीर: वरिष्ठ अधिकारियों ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-06-2026
Jammu & Kashmir: Senior officials reviewed preparations for the Amarnath Yatra.
Jammu & Kashmir: Senior officials reviewed preparations for the Amarnath Yatra.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के आगामी अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के तहत यात्रा काफिले का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और जम्मू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी ने सुबह पांच बजे जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से यात्रा काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद दोनों अधिकारी यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष रूप से आकलन करने के लिए एक बस में सवार हुए।
 
57 दिनों तक चलने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से दो मार्गों — दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित 14 किलोमीटर लंबे, अपेक्षाकृत छोटे लेकिन अधिक दुर्गम बालटाल मार्ग से शुरू होगी।
 
यात्रियों के पहले जत्थे को एक दिन पहले जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
 
अधिकारियों ने बताया कि इस पूर्वाभ्यास का उद्देश्य यात्रा काफिले की आवाजाही, सुरक्षा उपायों, रसद व्यवस्था और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय का आकलन करना था।