जम्मू-कश्मीर सरकार ने सभी विभागों-संगठनों में साइबर सुरक्षा प्रणाली उन्नत करने का आदेश दिया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 28-10-2026
Jammu and Kashmir government orders upgrading cyber security systems in all departments and organizations
Jammu and Kashmir government orders upgrading cyber security systems in all departments and organizations

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जम्मू-कश्मीर सरकार ने सभी सरकारी विभागों और संगठनों को निर्देश दिया है कि वे साइबर सुरक्षा को मजबूत करें और उभरते साइबर खतरों से सरकारी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) ढांचे की सुरक्षा करें।
 
सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के आयुक्त-सचिव एम. राजू ने एक परिपत्र जारी कर सभी सरकारी विभागों और संगठनों को 'यूनिफाइड एंडपॉइंट मैनेजमेंट' (यूईएम) और 'एंडपॉइंट डिटेक्शन एंड रिस्पांस' (ईडीआर) समाधान के उन्नत संस्करण लागू करने का निर्देश दिया है।
 
परिपत्र में सभी विभागाध्यक्षों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और निगमों से कहा गया है कि वे सुरक्षित और जवाबदेह ई-गवर्नेंस के हित में यूईएम और ईडीआर के नए संस्करण स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की टीम को पूरा सहयोग दें।
 
यह कदम सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से सरकारी विभागों और संगठनों में साइबर सुरक्षा के नए तरीके लागू करने के निर्देश के बाद उठाया गया है।