आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) इस साल अपने 83,000 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिवाली पर 33,000 रुपये का बोनस देगी। कर्मचारी संघ के एक नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी।
देश के सबसे धनी नगर निकाय द्वारा घोषित यह बोनस पिछले साल दिए गए 31,000 रुपये के अनुग्रह भुगतान से 2,000 रुपये अधिक है।
कर्मचारी संघ के नेता बताया कि यह भुगतान सहायता प्राप्त निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी दिया जाएगा। इनमें शिक्षण सहायक और शिक्षा सेवा से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हैं।
कर्मचारी संघ के नेता शशांक राव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बीएमसी मुख्यालय में सभी समूह नेताओं की बैठक के दौरान नगर निकाय अपने कर्मचारियों को 33,000 रुपये का बोनस देने पर सहमत हुआ।