जम्मू कश्मीर भी देश के अन्य हिस्सों की तरह समृद्ध बने, इसके लिए केंद्र कर रहा आर्थिक मदद : सीतारमण

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-08-2026
Jammu and Kashmir becomes as prosperous as other parts of the country: Sitharaman
Jammu and Kashmir becomes as prosperous as other parts of the country: Sitharaman

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राज्यसभा में बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू कश्मीर के लोगों की जरूरतों पर केंद्र सरकार द्वारा पूरा ध्यान दिये जाने का आश्वासन देते हुए कहा कि देश के अन्य हिस्सों की तरह इस केंद्र शासित प्रदेश को भी समृद्ध बनना चाहिए।
 
उच्च सदन में विनियोग विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने यह बात कही। वित्त मंत्री के जवाब के बाद उच्च सदन ने विनियोग विधेयक को ध्वनिमत से लौटा दिया। लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है।
 
वित्त मंत्री ने चर्चा के दौरान नेशनल कांफ्रेंस के सदस्य चौधरी मोहम्मद रमजान द्वारा जम्मू कश्मीर के खर्चों से जुड़ा मुद्दा उठाये जाने का जिक्र करते हुए कहा कि 2019 में वहां अनुच्छेद 370 समाप्त किये जाने के पश्चात तथा वहां निर्वाचित सरकार के सत्ता संभालने तक की अवधि के दौरान केंद्र सरकार ने बड़ी उदारता से उसकी देनदारियों को चुकाया और उसकी आर्थिक जरूरतों को पूरा किया।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहती थी कि जम्मू कश्मीर में निर्वाचित सरकार आने से पहले वहां की वित्तीय एवं राजकोषीय स्थिति को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्रालय एवं गृह मंत्रालय ने विस्तार से सारे विषयों का अध्ययन किया।