आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं, जिससे कई वाहन फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि दोपहर के समय ‘जीरो पॉइंट’ और मिनिमार्ग के बीच के इलाके में हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं जिससे वाहन मलबे के नीचे दब गए।
अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।