इजराइल : प्रधानमंत्री मोदी याद वशेम स्मारक गए, होलोकॉस्ट पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-02-2026
Israel: PM Modi visits Yad Vashem memorial, pays tribute to Holocaust victims
Israel: PM Modi visits Yad Vashem memorial, pays tribute to Holocaust victims

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को यहां स्थित याद वाशेम स्मारक गए और ‘होलोकॉस्ट’ के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूद थे।
 
दोनों नेता सबसे पहले ‘हॉल ऑफ नेम्स’ गए जहां नेतन्याहू ने मोदी को अपनी पत्नी सारा के उन परिजनों के नाम दिखाए जो होलोकॉस्ट में मारे गए थे।
 
इसके बाद आयोजित एक स्मृति समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया और होलोकॉस्ट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पीड़ितों की याद में वहां एक पत्थर भी रखा।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “होलोकॉस्ट के पीड़ितों की स्मृति को नमन करते हुए और शांति तथा मानव गरिमा की रक्षा के हमारे साझा संकल्प को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व होलोकॉस्ट स्मरण केंद्र याद वाशेम का दौरा किया।”
 
होलोकॉस्ट द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाज़ी जर्मनी द्वारा किया गया नरसंहार था, जिसमें लगभग 60 लाख यहूदियों को मार डाला गया था।