आईआरबी इनविट फंड ने तरजीही आवंटन के जरिये 2,351 करोड़ रुपये जुटाए

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-09-2026
IRB InvIT Fund raises Rs 2,351 crore through preferential allotment
IRB InvIT Fund raises Rs 2,351 crore through preferential allotment

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 आईआरबी इनविट फंड ने संस्थागत नियोजन और यूनिट के तरजीही आवंटन के जरिये 2,351 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी की प्रायोजक आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने जारी बयान में कहा कि 2017 में शुरुआत और सूचीबद्ध होने के बाद आईआरबी इनविट फंड की यह दूसरी पूंजी जुटाने की प्रक्रिया है। इससे पहले पिछले साल आईआरबी इनविट ने आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट से 8,643 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर तीन राजमार्ग परिसंपत्तियों के अधिग्रहण के लिए 4,253 करोड़ रुपये जुटाए थे।
 
आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स ने आईआरबी इनविट फंड में अपनी करीब 16 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखने के लिए यूनिट के तरजीही आवंटन के जरिये 351 करोड़ रुपये का निवेश किया है।