आईपीएल : आकाशदीप और एडवडर्स की जगह दुबे और पेन विकल्प

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 24-03-2026
IPL: Dube and Paine replace Akashdeep and Edwards
IPL: Dube and Paine replace Akashdeep and Edwards

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल से पहले चोटिल आकाश दीप और जैक एडवडर्स की जगह सौरभ दुबे और डेविड पेन को शामिल किया है ।

भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं । वह बेंगलुरू में उत्कृष्टता केंद्र में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में रहेंगे ।
 
आईपीएल मीडिया बयान में कहा गया ,‘‘ बायें हाथ के तेज गेंदबाज सौरभ केकेआर में आकाश की जगह लेंगे । वह 30 लाख रूपये में केकेआर से जुड़ेंगे ।’’
 
विदर्भ के 28 वर्ष के सौरभ ने अभी आईपीएल में पदार्पण नहीं किया है । वह पहले एसआरएच का हिस्सा थे ।
 
इस बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज पेन को एसआरएच ने जैक एडवडर्स की जगह लिया है जो पैर की चोट के कारण बाहर हैं । उन्हें पहले एसआरएच ने तीन करोड़ रूपये में खरीदा था ।
 
वह डेढ करोड़ रूपये में एसआरएच से जुड़ेंगे ।