लागत पर ध्यान, विमानन उद्योग की चुनौतियों से निपटने को तैयार इंडिगो: वॉल्श

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-11-2026
IndiGo ready to tackle aviation industry challenges with focus on costs: Walsh
IndiGo ready to tackle aviation industry challenges with focus on costs: Walsh

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विली वॉल्श ने सोमवार को कहा कि कंपनी को कई अवसर दिख रहे हैं और वह विमानन उद्योग की चुनौतियों से निपटेगी।
 
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विमानन कंपनी का ध्यान लागत आधार को बेहतर बनाए रखने पर है।
 
अगस्त में सीईओ का पदभार संभालने के बाद वॉल्श ने पहली बार प्रत्यक्ष रूप से अपनी बात रखी और कहा कि विमानन कंपनी को 2028 की दूसरी तिमाही से चौड़े आकार वाले ए350 विमान मिलने शुरू होने की उम्मीद है।
 
उन्होंने कहा कि लंबी दूरी की उड़ानों के बाजार में सफल होने के लिए विमानन कंपनी के पास सभी आवश्यक खूबियां हैं।
 
ए350 विमानों में तीन श्रेणियों वाली सीट व्यवस्था होगी। इसमें बिजनेस श्रेणी में पूरी तरह ‘बेड’ बन जाने वालीं 16 सीट के साथ प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी श्रेणी की सीट होंगी।