भारतीय मूल के व्यक्ति पर अपने बेटों का जीवन खतरे में डालने के मामले में जुर्माना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-07-2026
Indian-origin man fined for endangering lives of his sons
Indian-origin man fined for endangering lives of his sons

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
 भारतीय मूल के एक सिंगापुरी नागरिक पर अदालत ने अपने दो नाबालिग बेटों का जीवन खतरे में डालने के लिए 5,000 सिंगापुर डॉलर (3,870 अमेरिकी डॉलर) का बुधवार को जुर्माना लगाया और छह महीने के लिए वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
 
अक्टूबर 2025 में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में 40 वर्षीय प्रेम अनन सुगुनाकुमार को पोर्श कार चलाते हुए और उनके दो बेटों को कार के बूट (डिक्की) पर बैठे हुए देखा जा सकता है।
 
चैनल न्यूज एशिया (सीएनए) की खबर के अनुसार सुगुनाकुमार की पत्नी ने यह वीडियो बनाया था जिसे बाद में उन्होंने टिकटॉक पर अपलोड कर दिया।
 
अदालत ने कहा कि सुगुनाकुमार को पता था कि उसके इस कृत्य से उसके बच्चों की जान खतरे में पड़ जायेगी।
 
सीएनए की खबर के अनुसार यह घटना 20 अक्टूबर 2025 को हुई थी जब सुगुनाकुमार ने अपने बच्चों को वाहन की डिक्की पर सड़क की ओर मुंह करके बैठा दिया था। उन्हें लगा था कि यह उनके बेटों के लिए एक ‘मनोरंजक अनुभव’ होगा।
 
इस घटना के समय उनके बेटों की उम्र क्रमश: आठ और सात वर्ष थी।
 
खबर के अनुसार इस पूरी घटना को विपरीत दिशा से आ रहे एक चालक ने भी देखा जिसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
 
अभियोजक ने कहा कि संयोगवश बच्चों को कोई चोट नहीं लगी।