भारत का निराशाजनक प्रदर्शन, कोई भी पहलवान क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंचा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-10-2026
India's performance was disappointing, with no wrestler reaching the quarterfinals.
India's performance was disappointing, with no wrestler reaching the quarterfinals.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारत के लिए विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शुक्रवार का दिन निराशाजनक रहा क्योंकि उसका कोई भी पहलवान क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना पाया।
 
निखिल ने हालांकि पुरुषों के 61 किलोग्राम वर्ग में ईरान के विश्व रजत पदक विजेता अहमद मसूद मोहम्मदनेजादजाव को कड़ी टक्कर दी। निखिल ने 0-8 ने से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए लगातार नौ अंक बनाकर 9-8 की बढ़त हासिल की, लेकिन आखिर में उन्हें इस प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 9-10 से हार का सामना करना पड़ा।
 
इससे पहले निखिल ने क्वालीफाइंग राउंड में बुल्गारिया के मिक्याय नईम को 12-2 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी।
 
पुष्पेंद्र दलाल ने भी पुरुषों के 86 किलोग्राम वर्ग में अच्छी शुरुआत करते हुए लगातार दो मुकाबले जीते लेकिन उनका अभियान भी प्री क्वार्टर फाइनल में थम गया।