कुछ वर्ष पहले की तुलना में आज भारत-चीन संबंध ‘बेहतर’: विदेश मंत्री जयशंकर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-09-2026
India-China relations are 'better' today than a few years ago: External Affairs Minister Jaishankar Show alternatives
India-China relations are 'better' today than a few years ago: External Affairs Minister Jaishankar Show alternatives

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और चीन के संबंध कुछ वर्ष पहले की तुलना में आज ‘‘बेहतर’’ हैं और जैसे-जैसे सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान हो रहा है, दोनों देशों के संबंध सामान्य स्थिति की ओर लौट रहे हैं।
 
जयशंकर भारत-चीन संबंधों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। हाल के समय में दोनों देशों के संबंधों में सुधार देखने को मिला है। इसमें नयी दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की हालिया भारत यात्रा भी शामिल है।
 
जयशंकर ने सोमवार को एशिया सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान कहा, ‘‘अगर आप मुझसे पूछें कि 2025 की तुलना में आज संबंध बेहतर हैं? तो मैं कहूंगा, हां। 2024 की तुलना में तो और भी अधिक।’’
 
उन्होंने कहा कि यह कोई बहुत बड़ा ‘‘संरचनात्मक बदलाव’’ नहीं है, बल्कि चीजों में सुधार का एक कारण यह है कि स्थिति इतनी ज्यादा ‘‘पटरी से उतर गई थी कि जैसे ही आपने इसे स्थिर किया, इसमें सुधार होना ही था, क्योंकि 2020 में जो हुआ और उसके बाद सीमा पर लंबे समय तक जो गतिरोध रहा, उससे संबंध वास्तव में प्रभावित हुए थे।’’
 
उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच 2020 में सीमा पर गतिरोध के बाद दोनों देशों के बीच सभी ‘‘सामान्य संपर्क’’ रुक गए थे। हालांकि, ‘‘व्यापार जारी रहा’’, लेकिन आधिकारिक आदान-प्रदान, वीजा जारी करने और उड़ानों पर असर पड़ा था।