महाराष्ट्र के लिए IMD की चेतावनी, 4 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 04-10-2025
IMD issues cyclone 'Shakti' warning for Maharashtra, heavy rain likely from October 4 to 7
IMD issues cyclone 'Shakti' warning for Maharashtra, heavy rain likely from October 4 to 7

 

मुंबई,

 भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए चक्रवात ‘शक्ति’ को लेकर चेतावनी जारी की है। 3 से 7 अक्टूबर के बीच मध्यम से उच्च स्तरीय चक्रवात की आशंका जताई गई है।

जिन जिलों के लिए यह चेतावनी दी गई है उनमें मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 5 अक्टूबर तक उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो कभी-कभी 65 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार पकड़ सकती हैं।

चक्रवात की तीव्रता के अनुसार हवा की गति और भी तेज़ हो सकती है। इस दौरान समुद्र की स्थिति अत्यधिक खराब रहने की संभावना है। 5 अक्टूबर तक उत्तरी महाराष्ट्र के समुद्री इलाकों में समुद्र बहुत ही अशांत रहेगा। मछुआरों को इस अवधि में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तर कोकण के निचले इलाकों में भी जलभराव की आशंका जताई गई है, क्योंकि वातावरण में तेज़ बादल बन रहे हैं और नमी की मात्रा लगातार बढ़ रही है।

महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात ‘शक्ति’ को देखते हुए सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। जिला प्रशासन को आपदा प्रबंधन प्रणाली सक्रिय करने, तटीय और निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों के लिए निकासी योजना तैयार करने, जनहित में चेतावनी जारी करने और समुद्र यात्रा से परहेज़ करने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही, भारी बारिश के दौरान सुरक्षा उपायों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।



Mahatma Gandhi and Muslims
इतिहास-संस्कृति
Important events of September 30
इतिहास-संस्कृति