आईआईएम-के आयोजित करेगा केरलम मंत्रिमंडल का दो दिवसीय रणनीतिक नेतृत्व कार्यक्रम

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-09-2026
IIM-K to organise two-day strategic leadership programme for Kerala Cabinet
IIM-K to organise two-day strategic leadership programme for Kerala Cabinet

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय प्रबंधन संस्थान-कोझिकोड (आईआईएम-के) चार और पांच सितंबर को केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन और उनके मंत्रिमंडल के लिए दो दिन के रणनीतिक नेतृत्व कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। संस्थान ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

‘केरलम की नयी परिकल्पना’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य का राजनीतिक नेतृत्व, ‘आईआईएम-के’ के संकाय सदस्य और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ केरलम के दीर्घकालिक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
 
‘आईआईएम-के’ के निदेशक प्रोफेसर देबाशीष चटर्जी ने मुख्यमंत्री सतीशन के साथ बैठक के बाद इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। संस्थान के अनुसार, इसमें राज्य के सामने उभरते अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा होगी तथा टिकाऊ एवं समावेशी विकास के रास्तों पर विचार किया जाएगा।
 
चटर्जी के अनुसार, इस कार्यक्रम का मकसद रणनीतिक सोच के लिए एक साझा मंच तैयार करना है ताकि राज्य का नेतृत्व सामान्य प्रशासन से आगे बढ़कर केरलम के भविष्य को आकार देने वाली बड़ी ताकतों पर विचार कर सके।