आईआईएफएल फाइनेंस ने आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर बी पी कानूनगो को चेयरमैन नियुक्त किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-12-2025
IIFL Finance appoints former RBI deputy governor BP Kanungo as chairman
IIFL Finance appoints former RBI deputy governor BP Kanungo as chairman

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली

 
गैरबैंकिंग वित्तीय कंपनी आईआईएफएल फाइनेंस ने आरबीआई के पूर्व डिप्टी गवर्नर बी पी कानूनगो को निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त किया है।
 
आईआईएफएल फाइनेंस ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि उसके निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में कानूनगो की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी।
 
गैरबैंकिंग वित्तीय कंपनी ने बताया कि कानूनगो के पास केंद्रीय बैंकिंग, मौद्रिक नीति और वित्तीय विनियमन में चार दशकों से अधिक का अनुभव है। वह 2017 से 2021 तक भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर थे।