अगर चुनाव निष्पक्ष हों तो जनता द्वारा चुनी गई सरकार खत्म नहीं होनी चाहिए: मुरली मनोहर जोशी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-10-2026
If elections are fair, the government elected by the people should not end: Murli Manohar Joshi
If elections are fair, the government elected by the people should not end: Murli Manohar Joshi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि चुनाव निष्पक्ष हों और नौकरशाही पारदर्शी हो तो जनता द्वारा चुनी गई सरकार खत्म नहीं होनी चाहिए।
 
जोशी ने यह भी कहा कि यदि संविधान का उल्लंघन होता है तो उच्चतम न्यायालय को इस पर गौर करना चाहिए।
 
जोशी यहां 21वें फिक्की उच्च शिक्षा शिखर सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
 
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर विपक्ष द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा, ‘‘जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा चुनी गई सरकार धरती से खत्म नहीं होनी चाहिए, बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों, सरकारें जवाबदेह हों और नौकरशाही पारदर्शी हो।’’
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा, ‘‘विपक्ष उत्तरदायी और जिम्मेदार है तथा उसके पास एक स्पष्ट वैकल्पिक कार्यक्रम है.... यह पूरा काम संविधान के दायरे में होना चाहिए और यदि संविधान का उल्लंघन होता है तो उच्चतम न्यायालय को इस पर गौर करना चाहिए। लोकतंत्र को इसी सिद्धांत के आधार पर काम करना चाहिए।’’