हिमाचल: मौसम विभाग ने भाखड़ा बांध क्षेत्र, बल्ह घाटी में घने कोहरे को लेकर ‘येलो’ अलर्ट जारी किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-12-2025
Himachal: Meteorological Department issues 'Yellow' alert for dense fog in Bhakra Dam area, Balh Valley

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में भाखड़ा बांध के जलाशय क्षेत्र के आसपास और मंडी जिले की बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में तड़के और देर रात के दौरान घना कोहरा छाए रहने की आशंका को लेकर ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
स्थानीय मौसम कार्यालय के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है तथा 25 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने वाला एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
 
मौसम कार्यालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा। इस दौरान बिलासपुर में घना कोहरा और मंडी में हल्का कोहरा छाया रहा।
 
इसके अलावा, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि ताबो में यह शून्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं, दिन में सोलन सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।