Heavy rain in several parts of Delhi; IMD issues red alert.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई और मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।
मध्य दिल्ली समेत कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी ने ज़िला-स्तर पर वर्तमान मौसम की स्थिति के आकलन (नाउकास्ट) के तहत ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शाम के समय हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और अगले दो दिनों तक यानी रविवार तक बारिश जारी रहने की संभावना है।