HDFC Capital, DivyaSree Developers partner to build Rs 1,500 crore residential platform
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
एचडीएफसी कैपिटल ने रियल एस्टेट कंपनी दिव्यश्री डेवलपर्स के साथ आवासीय परियोजनाएं विकसित करने के लिए 1,500 करोड़ रुपये का मंच बनाने के लिए साझेदारी की है।
बेंगलुरु स्थित दिव्यश्री डेवलपर्स ने सोमवार को बयान में कहा कि उसने एचडीएफसी कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड के साथ ‘‘भारत में 1,500 करोड़ रुपये का आवासीय मंच स्थापित करने’’ के लिए साझेदारी की है।
इस साझेदारी के तहत दिव्यश्री को अगले तीन से चार वर्षों में आवासीय परियोजनाओं के अधिग्रहण और विकास में मदद के लिए पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी। इन परियोजनाओं से 6,750 करोड़ रुपये का संभावित राजस्व मिलने की उम्मीद है।
ये परियोजनाएं बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में विकसित की जाएंगी।