Haryana Health Minister calls for increased food safety surveillance during the festive season
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने त्योहारों के मौसम को देखते हुए अधिकारियों को राज्य भर में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन को प्रत्येक जिले में निगरानी के लिए खाद्य पदार्थों के 100 से 150 नमूने एकत्र करने के निर्देश दिए।
राव ने आम लोगों से भी अपील की कि वे खाद्य पदार्थ खरीदते समय सतर्क रहें, विश्वसनीय स्रोतों से ही सामान खरीदें और यदि उन्हें खाने-पीने की चीजों में मिलावट या खाद्य सुरक्षा से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दें।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बुधवार को बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने पूरे राज्य में खाद्य सुरक्षा निगरानी अभियान को और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।