आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 79.9 प्रतिशत बढ़कर 61.17 करोड़ रुपये हो गया।
वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 34 करोड़ रुपये था।
हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 10.9 प्रतिशत बढ़कर 604.08 करोड़ रुपये रही, जो 2024-25 की समान तिमाही में 544.57 करोड़ रुपये थी।
तिमाही आधार पर कंपनी का लाभ 51.7 प्रतिशत और राजस्व 2.8 प्रतिशत बढ़ा।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ करीब 15 प्रतिशत बढ़कर 212.62 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 184.66 करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन वित्त वर्ष में कंपनी की आय 12.3 प्रतिशत बढ़कर 2,315.11 करोड़ रुपये रही।