गुजरात : सौराष्ट्र क्षेत्र में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-01-2026
Gujarat: Earthquake jolts Saurashtra region, no casualties reported
Gujarat: Earthquake jolts Saurashtra region, no casualties reported

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार अपराह्न के बीच भूकंप के कई झटके महसूस किए गए।

भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.6 से 3.8 के बीच रही। भूकंप के कम से कम 12 झटके महसूस किए गए।
 
भूकंप के कारण राजकोट जिले के तीन तालुकों के लोगों में दहशत फैल गई, जिसके चलते कई लोगों ने एहतियात के तौर पर खेतों में शरण ली।
 
हालांकि, राजकोट के जिलाधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि जिले के उपलेटा, धोराजी और जेतपुर तालुकों में भूकंप के 21 झटके महसूस किए गए, जिसमें भूकंप की तीव्रता 1.4 से लेकर 3.8 तक रही।
 
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण अभी तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप का पहला झटका बृहस्पतिवार रात 8.43 बजे दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता 3.3 थी। भूकंप का केंद्र उपलेटा कस्बे के पास था।
 
उन्होंने बताया कि गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने भूकंप के 12 झटके दर्ज किए, जिनकी तीव्रता 2.6 से लेकर 3.8 तक रही। भूकंप के केंद्र उपलेटा से 27 से 30 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व में स्थित थे।