Goyal arrives in Singapore with a 70-member business delegation to strengthen trade and investment ties
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व्यापार एवं निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए 70 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ सिंगापुर पहुंचे हैं। आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।
यह तीन दिवसीय यात्रा 19 अगस्त से शुरू हुई।
गोयल 20 अगस्त को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रीस्तरीय गोलमेज बैठक (आईएसएमआर) में भाग लेंगे।
वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के दौरान मंत्री सिंगापुर के अपने समकक्षों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करेंगे।
व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में कृत्रिम मेधा (एआई), विनिर्माण, बुनियादी ढांचा, वित्तीय सेवाओं, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य एवं कृषि, लॉजिस्टिक्स, समुद्री क्षेत्र और व्यापार से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हैं।