आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोवा राज्य के स्थापना दिवस 30 मई से पूर्व गोवा के समस्त नागरिकों को शुक्रवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति की अनुपम छटा, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं जीवंत परंपराओं से आलोकित गोवा, भारत की विविधता में एकता का अनुपम उदाहरण है।
उन्होंने कामना की कि गोवा राज्य निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं सांस्कृतिक वैभव के पथ पर अग्रसर रहे तथा देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाता रहे।।