आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जीएमआर समूह आंध्र प्रदेश में 500 एकड़ भूमि पर विमानन एवं वैमानिकी क्षेत्र से जुड़ा एक परिवेश विकसित कर रहा है। समूह के चेयरमैन जी एम राव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए राव ने कहा कि जीएमआर समूह आंध्र प्रदेश में एक विमानन शहर विकसित कर रहा है।
उन्होंने कहा, ''हवाई अड्डे के अलावा हम आंध्र प्रदेश में 500 एकड़ भूमि पर विमानन और वैमानिकी से जुड़ा एक परिवेश विकसित कर रहे हैं।''
राव ने कहा कि पहले आर्थिक गतिविधियां बंदरगाहों के आसपास विकसित होती थीं, फिर रेलवे स्टेशन और उसके बाद शहरों के केंद्रों के आसपास अर्थव्यवस्था का विस्तार हुआ।
उन्होंने कहा, ''आज अर्थव्यवस्था हवाई अड्डों के आसपास विकसित होती है। हवाई अड्डा आर्थिक वृद्धि का नया इंजन है।''