सूर्या फूड एंड एग्रो, डोडला डेयरी के खिलाफ एफएसएसएआई की कार्रवाई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-10-2026
FSSAI action against Surya Food & Agro, Dodla Dairy
FSSAI action against Surya Food & Agro, Dodla Dairy

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने प्रियागोल्ड बिस्कुट बनाने में पशुओं के चारे वाले चोकर का उपयोग करने के लिए सूर्या फूड एंड एग्रो के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
 
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के लिए डोडला डेयरी और यूईआईआर ऑर्गेनिक फूड्स के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की है।
 
नियामक ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट में इन तीनों कंपनियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन को लेकर अभियोजन की कार्रवाई शुरू किए जाने की जानकारी दी।
 
एफएसएसएआई के अनुसार, प्रियागोल्ड बिस्कुट बेचने वाली कंपनी सूर्या फूड एंड एग्रो के संयंत्र का निरीक्षण उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद किया गया। कंपनी के निरीक्षण में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आईं।
 
नियामक ने कहा, ‘‘पशु चारे के लिए बने चोकर का इस्तेमाल प्रियागोल्ड बिस्किट बनाने में फाइबर के स्रोत के तौर पर कच्चे माल के रूप में किया जा रहा था। यह चोकर इंसानों के खाने के लिए नहीं था।’’