तमिलनाडु: पॉक्सो मामले में एसआईटी ने कारोबारी वीरमणि से जेल में पूछताछ की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-10-2026
Tamil Nadu: SIT questions businessman Veeramani in jail in POCSO case
Tamil Nadu: SIT questions businessman Veeramani in jail in POCSO case

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 तमिलनाडु के चेन्नई में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के एक मामले में जेल में बंद ग्रेनाइट कारोबारी आर. वीरमणि से पूछताछ तेज कर दी गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वीरमणि (84) को नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोपों में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

वीरमणि के खिलाफ दर्ज शिकायतों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया है।
 
पुलिस के अनुसार, अब तक 10 लड़कियों ने वीरमणि के खिलाफ शिकायत दी है, जिसके आधार पर सात मामले दर्ज किए गए हैं।
 
वीरमणि को इनमें से चार मामलों में गुंडा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
 
अदालत ने तीन दिन की हिरासत समाप्त होने के बाद पुलिस को वीरमणि से और दो दिन पूछताछ करने की अनुमति दे दी।
 
एसआईटी ने शुक्रवार को सुबह से शाम तक जेल परिसर में वीरमणि से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया।
 
पुलिस शनिवार को भी जेल के भीतर उससे पूछताछ जारी रख सकती है। वीरमणि की अधिक उम्र को देखते हुए अदालत ने जेल परिसर में ही उनसे पूछताछ करने की अनुमति दी है।