ईडी ने पंजाबी फिल्म निर्माता ग्रेवाल को हवाई अड्डे पर रोका

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-10-2026
Punjabi film producer Grewal stopped at airport by ED
Punjabi film producer Grewal stopped at airport by ED

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में दुष्कर्म के एक मामले से जुड़े कथित रिश्वतखोरी और जबरन वसूली के मामले में पूछताछ के लिए फिल्म निर्माता अमरदीप सिंह ग्रेवाल को दिल्ली हवाई अड्डे से हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी द्वारा ग्रेवाल के खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) के आधार पर उन्हें हवाई अड्डे पर रोका गया। ईडी ने उन्हें पहले दिल्ली में पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन उन्होंने पेशी के लिए और समय मांगा था तथा नयी तारीख देने का अनुरोध किया था।
 
ग्रेवाल फिल्म जगत की जानी-मानी हस्ती हैं और ईस्ट सनशाइन प्रोडक्शन से जुड़े हैं। ईडी द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने के संबंध में टिप्पणी के लिए निर्माता या उनकी कानूनी टीम से तत्काल संपर्क नहीं हो सका।
 
अधिकारियों ने बताया कि ग्रेवाल 2023 में आई ‘मौजां ही मौजां’ और 2022 में रिलीज हुई ‘स्नोमैन’ सहित कई पंजाबी फिल्मों से जुड़े थे। वह विदेशों में फिल्मों के निर्माण और रिलीज से संबंधित गतिविधियों में भी शामिल थे।