अजय देवगन से जुड़े बंगले के अनधिकृत हिस्सों को बीएमसी ने ढहाया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-10-2026
BMC demolishes unauthorised portions of bungalow belonging to Ajay Devgn
BMC demolishes unauthorised portions of bungalow belonging to Ajay Devgn

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मुंबई के पश्चिमी उपनगर जुहू में एक बंगले के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया, जिसे अभिनेता अजय देवगन और उनकी मां का बताया जा रहा है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि अनधिकृत निर्माण रोकने का नोटिस जारी किए जाने के कुछ दिन बाद यह कार्रवाई की गई।
 
नगर निकाय के कर्मचारियों ने 12 अक्टूबर को जेवीपीडी स्कीम स्थित सिपोरेक्स ब्लॉक की अनधिकृत दीवारों को ढहा दिया। यह कार्रवाई मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धारा 354ए के तहत जारी नोटिस पर संपत्ति के मालिकों के जवाब को पश्चिम वार्ड कार्यालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद की गई।
 
बीएमसी ने अवैध निर्माण ध्वस्त करने की तस्वीरें और संपत्ति के मालिकों को जारी किए गए नोटिस भी साझा किए हैं।
 
हालांकि, बीएमसी के नोटिस और कारणों का उल्लेख करने वाले आदेश में अभिनेता अजय देवगन या उनकी मां वीणा देवगन का नाम नहीं है। संपत्ति पर उनके स्वामित्व की पुष्टि अलग से की गई।