Former President Ram Nath Kovind and Vice President Radhakrishnan wished each other on Diwali.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को यहां उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
उपराष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सी.पी. राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति भवन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।’’