AAP spent Rs 1,600 crore received from the Centre for Punjab flood relief elsewhere: Saini
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पिछले साल बाढ़ प्रभावित राज्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा घोषित 1,600 करोड़ रुपये की राशि को कहीं और खर्च कर दिया।
सैनी ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा था जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विनाशकारी बाढ़ के दौरान लोगों को हुए हर नुकसान (यहां तक कि एक मुर्गी तक) के मुआवजे का वादा किया था।
सैनी के अनुसार, मान ने यह भी कहा था कि उन्हें धनराशि के लिए केंद्र सरकार पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हालांकि, जब पंजाब में बाढ़ आई तो मान के पास किसानों को मुआवजा देने के लिए पैसे नहीं थे।
सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले साल प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पंजाब को 1,600 करोड़ रुपये और हिमाचल प्रदेश को 1,500 करोड़ रुपये दिए थे।